June 24, 2026

कर्नाटक में भाजपा की सरकार चोरी की सरकार है: राहुल गांधी।

देहरादून 02 मई 2023

कर्नाटक के शिवमोगा में चुनावी सभा में कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कभी भी कर्नाटक के गृहमंत्री का नाम नहीं लेते हैं। इसके पीछे उन्होंने दो वजह बताई हैं। राहुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी सिर्फ मोदी की बात करते हैं। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव हो रहा है, तो अन्य राजनीतिक पार्टियां कर्नाटक की जनता की, उनके विकास की और भ्रष्टाचार की बात कर रही हैं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी कर्नाटक में आकर सिर्फ अपनी बात कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि, दुनिया में सिर्फ नरेंद्र मोदी नहीं हैं और भी लोग हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि कर्नाटक की सरकार ने पिछले तीन साल में क्या कार्य किया, उस पर प्रधानमंत्री मोदी चुप्पी साध लेते हैं। इस विषय पर वह एक शब्द नहीं बोलते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की यह सरकार चोरी की सरकार है, भारतीय जनता पार्टी ने तीन साल पहले लोकतंत्र को बर्बाद करके इसे चोरी कर लिया था। साथ ही, पीएम मोदी पर जुबानी हमला जारी रखते हुए राहुल ने कहा कि अगर आप येदियुरप्पा , बसवराज बोम्मई और कर्नाटक के गृह मंत्री का नाम लेने से डरते हो, तो ये तो बता दो कि आपने भ्रष्टाचार के प्रति अभी तक क्या कार्रवाई की है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.