June 24, 2026

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की उत्तराखंड में 70 विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ होगी वर्चुअल रैली ।

देहरादून 02 फरवरी 2022,

उत्तराखंड: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी दो फरवरी को उत्तराखंड में अपनी पहली चुनावी वर्चुअल रैली करेंगी। उत्तराखंड की 70 विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ वर्चुअल रैली आयोजित की जाएगी।

कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि के अनुसार कैनाल रोड स्थित लग्जुरिया फार्म में बुधवार दोहपर 12 बजे रैली शुरू की जाएगी। प्रियंका गांधी रैली के साथ ही कांग्रेस के चुनावी प्रतिज्ञा पत्र को भी लांच करेंगी। कार्यक्रम का प्रदेश भर में लाइव प्रसारण किया जाएगा।

कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री-संगठन मथुरादत्त जोशी, सचिव शांति रावत, परिणिता डोभाल ने मीडिया को बताया कि वर्चुअल रैली स्थल लग्जुरिया फार्म में एक हजार लोगों के बैठने का इंतजाम किया गया है। चुनाव आयोग की अनुमति के अनुसार यह व्यवस्था की जा रही है। बाकी सभी प्रत्याशी, जिला-महानगर अध्यक्षों को कल तय समय पर लाइव प्रसारण से जुड़ने के निर्देश दिए गए हैं। हर विस क्षेत्र में प्रत्याशी एलईडी के जरिए अधिकतम एक हजार लोगों के साथ अपनी नेता के भाषण को सुनेंगे।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.