August 17, 2026

कामनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत ने नौवें दिन 13 स्वर्ण, 11 रजत और 16 कांस्य पदक जीते।

देहरादून 07 अगस्त 2022,

विनेश फोगट

नवीन मलिक

भारत ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 के नौवें दिन चार स्वर्ण, तीन रजत और सात कांस्य सहित 14 और पदक जीते। कुश्ती में विनेश फोगाट, रवि दहिया और नवीन तथा पैरा टेबल टेनिस में भाविना पटेल ने स्वर्ण पदक जीते। प्रियंका गोस्वामी और अविनाश साबले ने एथलेटिक्स और पुरुषों की लॉन बॉल टीम (मेंस फोर) में रजत पदक जीता। कुश्ती में पूजा गहलोत, पूजा सिहाग और दीपक नेहरा, बॉक्सिंग में जैस्मीन लैंबोरिया, रोहित टोकस और मोहम्मद हुसामुद्दीन तथा पैरा टेबल टेनिस में सोनलबेन मनुभाई पटेल ने कांस्य पदक जीता। पदक तालिका में 13 स्वर्ण, 11 रजत और 16 कांस्य पदक सहित भारत के 40 पदक दर्ज हो गए हैं। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर और देश के लोगों ने पदक विजेताओं को उनकी उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं दी है।

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.