June 24, 2026

खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को बढ़ावा दिया जाए: मुख्यसचिव।

देहरादून 01 मार्च 2023,

खाद्य प्रसंस्करण संवर्धन रणनीति पर बैठक करते हुए मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आज सचिवालय में कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में छोटी-छोटी खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों के विभिन्न उत्पाद यातायात सुविधाओं के अभाव या के कारण समय से बाजार में नहीं पहुंच पाते, इससे कृषकों को नुकसान होता है, इसके लिए इस प्रकार की पॉलिसी तैयार की जाए जिससे खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े छोटे उद्योगों को अधिक वेटेज मिल सके।

मुख्य सचिव ने उद्योग विभाग को आवश्यकता का समेकन और कच्चे माल के लिए खरीददार उपलब्ध कराए जाने की दिशा पर फोकस किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग पर अधिक फोकस किया जाए ताकि रॉ मैटेरियल एक साथ एक जगह पर उपलब्ध हो सके।

इस अवसर पर सचिव डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय एवं अपर सचिव रोहित मीणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.