June 24, 2026

जिलाधिकारी देहरादून ने जनपद के सभी कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि वह अपने ,अधीनस्थों सहित निर्धारित समय अनुसार कार्यालय में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कराएं।

देहरादून 20 मई 2022

उत्तराखंड: कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों के विलम्ब से पहुंचने के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई सख्त कार्रवाई से शासन और प्रशासन भी इस मामले में सख्त नजर आ रहा है। देहरादून के जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने बताया कि शासन द्वारा इस मामले में सख्ती के बावजूद कुछ कार्यालय में अधिकारियों कर्मचारियों के विलम्ब से पहुँचने की सूचना मिल रही है। जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए जनपद के सभी कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि वह अपने अधीनस्थों सहित निर्धारित समय अनुसार कार्यालय में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कराएं।

उन्होंने निर्देश दिए कि विलम्ब से कार्यालय पहुँचने तथा बिना अवकाश स्वीकृत कराए अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों का प्रतिदिन विवरण उपलब्ध रखें और बार-बार पुनरावृत्ति करने वाले कार्मिकों के विरूद्ध तद्नुसार कार्यवाही अमल में लायी जाए। शासन से प्राप्त निर्देशों के परिपालन में कार्मिकों की प्रत्येक कार्य दिवस पर एवं निर्धारित अवधि में उपस्थित दर्ज किए जाने हेतु बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली को प्रत्येक दशा में लागू किया जाए तथा इसकी नियमित समीक्षा करते रहे।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.