Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the pennews domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/hy55hp3a22dd/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
जिलाधिकारी ने आढ़त बाजार सहारनपुर चौक तक स्थलीय निरीक्षण किया। - Separato Spot Witness Times
उत्तराखंड तथ्य

जिलाधिकारी ने आढ़त बाजार सहारनपुर चौक तक स्थलीय निरीक्षण किया।

देहरादून 13 मार्च 2023,

(जि.सू.का), सहारनपुर चौक से रेलवे स्टेशन के बीच स्थित आढ़त बाजार को पटेल नगर स्थांतरण किया जा रहा है। आढ़त बाजार के कारण सहारनपुर चौक से प्रिन्स चौक तक सदैव ट्रेफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। आढ़त बाजार के स्थांतरण होने के बाद जनता को ट्रेफिक जाम से निजात मिलेगी।आज स्थांतरण की तैयारियों को लेकर किए जा रहे सर्वे कार्यों का जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आढत बाजार यातायात की समस्या के निस्तारण हेतु अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व की अध्यक्षता में समिति बनाई गई। एमडीडीए, जिला प्रशासन, लोनिवि एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा सर्वे शुरू कर दिया गया है जो कि अगले 2 से 3 दिन में पूर्ण हो जाएगा।

आढत बाजार को स्थानान्तरण करने हेतु व्यापारी संगठन भी तैयार है। इसी परिप्रेक्ष्य में जिलाधिकारी ने आज आढत बाजार सहारनपुर चौक तक निरीक्षण किया संयुक्त टीम को सर्वे कार्यों निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, उप जिलाधिकारी सदर नरेश चन्द्र दुर्गापाल, तहसीलदार सदर सोहन सिंह रांगड़ सहित एमडीडीए, नगर निगम, लोनिवि के अधिकारी एवं व्यापारी संगठन के लोग उपस्थित रहे।

 

Related posts

भास्कर पंत ने नाबार्ड, उत्तराखण्ड क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य महाप्रबंधक बने।

Dharmpal Singh Rawat

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा पूर्व प्रतिपक्ष नेता प्रीतम सिंह से मिला।

Dharmpal Singh Rawat

26 अक्टूबर को गंगोत्री धाम , 27 अक्टूबर को यमुनोत्री धाम के कपाट बंद।

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment