June 24, 2026

भारतीय शेयर बाजार भी भारी गिरावट।

देहरादून 13 मार्च 2023,

शेयर बाजार: ग्लोबल मार्केट में गिरावट के चलते भारतीय शेयर बाजार भी भारी गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 900 अंक और निफ्टी गिरकर 17,200 के स्तर तक पहुंचा। पिछले तीन दिनों से लगातार दोनों प्रमुख इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए हैं। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में क्रमश: 1.82% और 1.99% टूटकर बंद हुए। सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए हैं।

गिरावट के चलते आज निवेशकों को लगभग सवा चार लाख करोड़ रुपये का नुक्सान हुआ है। कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 897.28 अंक या 1.52% गिरकर 58,237.85 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी 257.40 अंक या 1.48% लुढ़ककर 17,155.50 के स्तर पर बंद हुआ।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.