June 26, 2026

नदियों का पुनरोद्धार एवं नदियों को बचाने के लिए प्राधिकरण का गठन करना जरूरी।

देहरादून 3 फरवरी 2023,

प्रदेश की नदियों के पुनरोद्धार एवं चेक डैम बनाए जाने आदि के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के साथ मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में आज सचिवालय में बैठक आयोजित हुई। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश की नदियों का पुनरोद्धार एवं नदियों को बचाने के लिए प्राधिकरण का गठन करना जरूरी है। इसके लिए उन्होंने जनपद व राज्य स्तरीय प्राधिकरण बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्षा आधारित नदियों को बचाने के लिए उनके स्रोत से राज्य की सीमा तक कार्य करने की आवश्यकता है।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि वन विभाग और सिंचाई विभाग द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक चेक डैम बनाएं जाएं। इससे भू-जल स्तर में सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि चैक डैम और वृक्षारोपण आदि के माध्यम से लगातार इस दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, सचिव बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम, हरिचन्द्र सेमवाल सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.