Recent Posts

February 8, 2026

पांचवीं स्कॉर्पीन पनडुब्बी ‘वगीर’ की पहली समुद्री परीक्षण यात्रा।

देहरादून 02 फरवरी 2022 ,

दिल्ली: रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने जानकारी दी है कि, भारतीय नौसेना की कलवरी श्रेणी में प्रोजेक्ट 75, यार्ड 11879 की पांचवीं पनडुब्बी ने पहली फरवरी, 2022 को अपनी समुद्री परीक्षण यात्रा शुरू की है। पनडुब्बी को नवंबर 2020 में मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) के कान्होजी आंग्रे वेट बेसिन से जलावतरण किया गया था। कमीशनिंग के बाद इस पनडुब्बी का नाम वगीर रखा जाएगा।

कोविड महामारी के बावजूद एमडीएल ने वर्ष 2021 में प्रोजेक्ट – 75 की दो पनडुब्बियों की ‘डिलीवरी’ की है और पांचवीं पनडुब्बी का समुद्री यात्रा परीक्षण शुरू करना एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

पनडुब्बी अब प्रोपल्शन प्रणाली, हथियार और सेंसर पांचवीं स्कॉर्पीन पनडुब्बी ‘वगीर’ की पहली समुद्री परीक्षण यात्रा। सहित समुद्र में अपनी सभी प्रणालियों के गहन परीक्षणों से गुजरेगी। इन परीक्षणों के पूरा होने के बाद वर्ष 2022 में पनडुब्बी को भारतीय नौसेना को सौंपना निर्धारित किया गया है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.