November 1, 2025

प्रदेश के समग्र विकास के लिए राज्य में नई सरकार के गठन के साथ ही कई संकल्प लिए गए हैं। राज्य सरकार पारदर्शिता के साथ “विकल्प रहित संकल्प” के साथ कार्य करेगी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

देहरादून 06 अप्रैल 2022,

उत्तराखंड: देहरादून के जीएमएस रोड स्थित चौधरी फॉर्म हाउस में भारतीय जनता पार्टी ने भव्य रूप में स्थापना दिवस मनाया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इसके बाद मुख्यमंत्री जीएमएस रोड से घंटाघर तक भाजपा की शोभा यात्रा में भी शामिल हुए।

चौधरी फॉर्म हाउस में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारा संगठन , “राष्ट्र प्रथम, संगठन द्वितीय और व्यक्ति अंतिम” के सिद्धांत पर चलता है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल, भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आज भाजपा जन आकांक्षाओं को पूरा करने वाली राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हो चुकी है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमारी पार्टी ने हमेशा प्रत्येक कार्य को अनुशासन के साथ पूर्ण करने का सिद्धांत दिया हैं।

“प्रदेश के समग्र विकास के लिए राज्य में नई सरकार के गठन के साथ ही कई संकल्प लिए गए हैं। राज्य सरकार पारदर्शिता के साथ “विकल्प रहित संकल्प” के साथ कार्य करेगी। सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारीकरण पर अधिकारियों को विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं” ।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा महामंत्री संगठन अजय अजेन्द्र, विधायक श्रीमती सविता कपूर, विधायक खजान दास, विधायक विनोद चमोली, मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा समेत अन्य लोग मौजूद थे।

भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस 6 अप्रैल को मनाया जाता है। स्थापना दिवस पूरे देश में भव्य रूप में मनाया जा रहा है। इसके लिए पार्टी ने बूथ स्तर से राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए हैं। उत्तराखंड में

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने प्रदेश पार्टी कार्यालय में झंडा फहराया। वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन भी सुना। भारतीय जनता पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि स्थापना दिवस पर पूरे प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। जिला, मंडल व बूथ स्तर पर आयोजित समारोह में सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुना है।

 

 

 

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.