June 24, 2026

बदरीनाथ धाम क्षेत्र में रिलायंस 4G सेवाऐं चालू।

देहरादून 10 दिसंबर 2022,

चमोली : श्री बदरीनाथ धाम क्षेत्र में रिलायंस 4G टॉवर का उद्घाटन किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल रूप से रिलायंस 4G सेवाओं का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि बदरीनाथ धाम तथा देश के पहले गांव माणा में 4G सेवा से तीर्थयात्रियों, स्थानीय जनता को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में 4G सेवाऐं चालू होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के डीजिटल इंडिया का विजन साकार हो रहा है।

इस अवसर पर बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री अजेंद्र अजय भी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.