June 30, 2026

बर्फबारी और कई जिलों में बारिश होने के बावजूद श्री केदारनाथ धाम की हेली सेवाएं संचालित हो रही हैं।

देहरादून 25 मई 2022,

उत्तराखंड: श्री केदारनाथ धाम में बर्फबारी और कई जिलों में बारिश होने के बावजूद श्री केदारनाथ धाम की हेली सेवाएं संचालित हो रही हैं। 23 मई को एक ही दिन में 1700 से अधिक तीर्थयात्रियों ने हेली सेवा के माध्यम श्री केदारनाथ धाम के दर्शन किये हैं। हेलीसेवाओं के जरिए तीर्थयात्रियों को सफल यात्रा कराने को लेकर उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण और पर्यटन विभाग की टीम पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 30883 तीर्थयात्री उत्तराखंड में संचालित हेली सेवाओं का लाभ उठा चुके हैं। प्रदेश में कुल नौ ऑपरेटर यात्रियों के लिए हेली सेवाएं मुहैया करा रहे हैं। 23 मई को सभी ऑपरेटरों ने 305 शटल सेवाओं का संचालन किया, जबकि अभी तक कुल 5577 शटल सेवाएं संचालित की जा चुकी हैं। श्री केदारनाथ धाम के लिए रुद्रप्रयाग जिले के सिरसी, फाटा और गुप्तकाशी से हेली सेवा का संचालन किया जा रहा। है। बारिश के दौरान यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है। बारिश के रुकने की स्थिति और मौसम साफ होने के बाद ही तीर्थयात्रियों को आगे भेजा जा रहा है।

सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने कहा कि हर 15 दिन बाद ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल खोला जा रहा है। उन्होंने सभी यात्रियों से अपील की है कि केवल ऑफिशियल पोर्टल से ही बुकिंग करें। किसी प्रकार भी टिकट ब्लैक करने वालों के जाल में ना फंसे। उन्होंने कहा कि ब्लैक मार्केटिंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.