October 5, 2026

भारत जोड़ो यात्रा देश के हर वर्ग और हर व्यक्ति के लिए है। आप और हम संवाद करेंगे, और एक बेहतर कल की ओर कदम बढ़ाएंगे: राहुल गांधी।

देहरादून 19 सितंबर 2022,

केरल: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने “भारत जोड़ो यात्रा” के 12 दिन केरल के अलाप्पुझा में वडक्कल बीच पर सोमवार सुबह मछुआरों के साथ मुलाकात की। उन्होंने देश में बढ़ती ईंधन लागत, घटती सब्सिडी, कम होता मछली स्टॉक, सामाजिक कल्याण और पेंशन की कमी, अपर्याप्त शैक्षिक अवसर आदि मुद्दों पर चर्चा की।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि पेट्रोल-डीजल के गया है। ट्वीटर पर राहुल गांधी ने कहा, ‘आज दाम बढऩे से मछुआरों का धंधा चौपट हो गया है परिवार के लोगों का पोषण करना बढ़ती महंगाई के कारण बहुत कठिन हो सुबह मछुआरों के साथ बातचीत हुई। हमने उनके व्यवसाय के बारे में जाना, और आज वो जिन मुसीबतों का सामना कर रहे हैं, उनको समझा।’

उन्होंने बताया कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण जबरदस्त महंगाई ने उनके व्यवसाय पर बहुत बुरा असर डाला है। कमाई ज्यादा हो नहीं रही, लेकिन खर्च बहुत बढ़ चुका है। महंगी शिक्षा के चलते वो अपने बच्चों के भविष्य के लिए भी परेशान है।’

उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान वह हर वर्ग के व्यक्ति से मिलने का प्रयास कर रहे हैं और उनकी तकलीफ क्या है इसे समझने की कोशिश करते हैं। गांधी ने कहा, ‘भारत जोड़ो यात्रा देश के हर वर्ग और हर व्यक्ति के लिए है। आप और हम संवाद करेंगे, और एक बेहतर कल की ओर कदम बढ़ाएंगे।

 

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.