August 8, 2026

भारत ने हवा से हवा में मार करने वाली- 2 मिसाइल प्रणाली का सफल परीक्षण किया।

देहरादून 30 मार्च 2022,

दिल्ली: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन डीआरडीओ के अधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार भारत ने ओडिशा में बालासोर के तट पर मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली 2 मिसाइल प्रणाली का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। भारतीय रक्षा प्रणाली के लिए यह परीक्षण बेहद अहम माना जा रहा है।

डीआरडीओ के सूत्रों ने आज यह जानकारी देते हुए कहा कि भारत ने बुधवार को ओडिशा तट से मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली दो और मिसाइलों का परीक्षण किया। उन्होंने इस संबंध में बताया कि दोपहर से पहले चांदीपुर के एकीकृत परीक्षण रेंज लॉन्च पैड-3 से सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों एमआरएसएएम का परीक्षण किया गया। सूत्रों ने कहा कि दोनों परीक्षण सफल रहे हैं।

ओडिशा के बालासोर के जिला प्रशासन ने परीक्षण से पहले, आस-पास रहने वाले लोगों को एक शिविर में स्थानांतरित कर दिया था. इससे पहले रविवार को भी आईटीआर से सेना के दो एमआरएसएएम का परीक्षण किया गया था. रविवार को ओडिशा के चांदीपुर से भारतीय सेना के लिए तैयार दो मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों ‘एमआरएसएएम’का सफल परीक्षण किया।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.