Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the pennews domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/hy55hp3a22dd/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत को दिल्ली पुलिस हिरासत में। - Separato Spot Witness Times
राजनीतिक

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत को दिल्ली पुलिस हिरासत में।

देहरादून 21 अगस्त 2022,

दिल्ली: किसान संगठनों द्वारा दिल्ली के जंतर-मंतर पर 22 अगस्त को किए जाने वाले प्रदर्शन में सम्मिलित होने जा रहे भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत को पुलिस ने शान्ति व्यवस्था को देखते हुए हिरासत में ले लिया गया है। किसानों के धरना प्रदर्शन के दृष्टिगत दिल्ली पुलिस शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सख्ती बरत रही है।

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली-हरियाणा टिकरी बॉर्डर पर बैरिकेड्स लगा दिए हैं। किसान संगठनों के आह्वान पर किसान 22 अगस्त को होने वाले धरना प्रदर्शन मैं शामिल होने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंच रहे है। पुलिस को डर है कि किसानों के दिल्ली में बड़ी संख्या में पहुंचने पर शांति व्यवस्था बाधित हो सकती है।

मिली जानकारी के अनुसार किसान नेता राकेश टिकैत दिल्ली के मधु विहार थाने में पुलिस हिरासत में हैं। राकेश टिकैत ने ट्वीट कर कहा, ‘सरकार के इशारे पर काम कर रही दिल्ली पुलिस किसानों की आवाज को नहीं दबा सकती। यह गिरफ्तारी एक नई क्रांति लेकर आएगी. यह संघर्ष अंतिम सांस तक जारी रहेगा। ना रुकेंगे ,ना थकेंगे, ना झुकेंगे।

किसान नेता राकेश टिकैत ने लखीमपुर-खीरी मामले को लेकर 18 अगस्त को 75 घंटे का धरना-प्रदर्शन किया था जिसमें उनको किसानों द्वारा भारी समर्थन मिला। दिल्ली के जंतर मंतर में किसान संगठनों द्वारा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी की बर्खास्तगी और तिकुनिया हिंसा कांड में जेल में बंद किसानों की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करने का आह्वान किया गया है।

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत की दिल्ली में हुई गिरफ्तारी के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किया है।

 

Related posts

उत्तराखण्ड ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट में आवास विभाग से सम्बंधित एमओयू की ग्राउण्डिंग के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक

Dharmpal Singh Rawat

सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारीकरण पर अधिकारियों को विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

Dharmpal Singh Rawat

केंद्रीय एजेंसियों द्वारा छत्तीसगढ़ में छापेमारी पर प्रियंका गांधी की प्रतिक्रिया।

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment