June 24, 2026

मंत्री सौरभ बहुगुणा द्वारा “मुख्यमंत्री अंत्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना” का शुंभारभ।

देहरादून 12 फरवरी 2023,

रूद्रप्रयाग जनपद प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने जिला सूचना विज्ञान कार्यालय कांफ्रेंस हाॅल में ‘मुख्यमंत्री अंत्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना’ का शुंभारभ किया। इस कार्यक्रम को पौड़ी गढ़वाल के कण्डोलिया मैदान में आयोजित किए जा रहे ‘मुख्यमंत्री अंत्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना’ से ऑनलाइन जोड़ा गया। जिसका शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया। उक्त योजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन “धुआं रहित भारत” की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से लागू की गई है।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री बहुगुणा ने उपस्थित अंत्योदय कार्डधारकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखण्ड सरकार द्वारा महत्वकांक्षी योजना “मुख्यमंत्री अंत्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना” शुरू की गई है जिसके माध्यम से अंत्योदय कार्ड धारकों को साल भर में निःशुल्क तीन गैस रिफिल सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे तथा उनके द्वारा जमा की गई धनराशि उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करते हुए अंतिम छोर पर निवासरत गरीब से गरीब व्यक्ति को योजना का लाभ उपलब्ध कराते हुए सरकार की सोच सबका साथ सबका विकास के तहत कार्य करते हुए हर गरीब व्यक्ति का अधिकार एवं हक उसको मिले इस दिशा में धरातल पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में देश एवं प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा जनधन योजना के तहत खोले गए खातों के माध्यम से आज हर गरीब व्यक्ति का पैसा सीधे उनके खाते में जा रहा है। मुख्यमंत्री अंत्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना के शुभारंभ अवसर पर जनपद के 26 लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित किया गया है।

इस अवसर पर विधायक भरत सिंह चौधरी, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा महावीर सिंह पंवार, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, केदारनाथ विधायक प्रतिनिधि वेद प्रकाश सेमवाल, भारत भूषण भट्ट, ओम प्रकाश बहुगुणा, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी जखोली परमानंद राम, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल उपस्थित थे । कार्यक्रम का सफल संचालन किशन सिंह रावत द्वारा किया गया।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.