June 24, 2026

महिलाओं को सशक्त कर ही हम एक उन्नत हिमाचल की ओर कदम बढ़ा सकते हैं:प्रियंका गांधी।

देहरादून 10 नवंबर 2022,

हिमाचल प्रदेशके विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने चुनाव रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, भाजपा के बड़े-बड़े नेता कहते हैं कि हमारी अर्थव्यवस्था में पुरानी पेंशन स्कीम के लिए पैसा ही नहीं है। लेकिन देखिए, कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ व राजस्थान में आज पुरानी पेंशन स्कीम लागू है।

प्रियंका गांधी ने हिमाचल की भाजपा सरकार के पिछले 5 साल का हवाला देते हुए बताया वर्तमान में हिमाचल प्रदेश ₹70 हज़ार करोड़ के कर्ज़ में है। यहां के 15 लाख युवा बेरोज़गार हैं। प्रदेश में 63 हज़ार सरकारी पद खाली पड़े हैं। आज जब आप टीवी और अखबारों में विज्ञापन देखते हैं तो आपको लगता है कि बहुत काम हो गया, लेकिन सच्चाई इससे बहुत अलग होती है।

प्रियंका गांधी ने हिमाचल वासियों से अपील की है कि आप अपने अनुभव और परिस्थितियों के आधार पर अपना वोट दें। उन्होंने वादा किया कि अगर हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनती है तो हिमाचल प्रदेश की महिलाओं के खाते में हर महीने ₹1500 भेजेंगे। हालात कैसे भी हों, कांग्रेस साथ निभाना जानती हैं। प्रदेश की महिलाओं को सशक्त कर ही हम एक उन्नत हिमाचल की ओर कदम बढ़ा सकते हैं। इस बार हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को अपार जनसमर्थन मिल रहा है। हिमाचल प्रदेश यहां बदलाव की कहानी बयां कर रहा है। आपके इसी विश्वास के बूते हम आपकी खुशियां आपको वापस लौटाएंगे।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 12 नवंबर को होगा तथा मतगणना 8 दिसंबर को होगी।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.