June 24, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से भेंट।

देहरादून 19 फरवरी 2023,

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से भेंट वार्ता की है। इस दौरान श्री धामी ने प्रदेश की गौला, शारदा, दाबका एवं कोसी नदी की वन सम्पदाओं एवं विकास योजनाओं की स्वीकृतियों को आगामी दस वर्षों तक नवीनीकृत करने का अनुरोध किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्वतीय नदियों में जमा उपखनिज (आरबीएम) को बाढ़ नियंत्रण, वन एवं कृषि भूमि की सुरक्षा करने, आपदा प्रबन्धन के निवारणात्मक उद्देश्यों को पूरा करने, नदी तल के ऊपर उठने पर नियंत्रण पाने और किसानों के नदी तटीय अधिकारों के संरक्षण हेतु हटाया जाना आवश्यक है।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.