June 24, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चम्पावत में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर किया क्षति का आंकलन ।

देहरादून 23 अक्टूबर 2021,

चम्पावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जनपद चम्पावत में अतिवृष्टि के कारण आई आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हुई क्षति का आंकलन किया।

मुख्यमंत्री ने चम्पावत के तेलवाडा में जाकर आपदा में मृतकों के परिजनों से मिलकर उनके प्रति संवेदना व्यक्ति की। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी पीड़ा को समझती है तथा इस मुश्किल घड़ी में सरकार पीड़ितों एवं आम जनमानस के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से पीड़ितों को हर संभव मदद दी जाएगी। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि जनपद में आपदा प्रभावितों को जल्द से जल्द मुवावजे देने की कार्रवाई पूरी की जाए।

मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों में लापरवाही ना बरती जाए । बचाव व राहत कार्यों में तेजी से काम किया जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अति शीघ्र आपदा प्रभावित इलाकों में राशन व्यवस्था समेत मूलभूत आवश्यकताओं की व्यवस्था की जाए। उन्होंने निर्देश दिए की जिन परिवारों को विस्थापित किया जाना है, उनके लिए स्थान का शीघ्र चयन कर उन्हें विस्थापित किया जाए।

उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों का भू सर्वेक्षण किया जाए। जिसमें एडीएम को उसका नोडल अधिकारी बनाया जाए। प्रशासन को निर्देश दिए कि आपदा ग्रस्त लोगों को हर सम्भव सहयोग दिया जाए। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि जनपद में संचार, सड़क, बिजली तथा पानी जैसी मूलभूत आवश्यकताओं समेत सभी व्यवस्थाओं को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए। जिलाधिकारी। विनीत तोमर ने जनपद में राहत कार्यों के बारे में जानकारी दी।

इस दौरे पर मुख्यमंत्री के साथ आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक  पूरण फर्त्याल,  कैलाश गहतोड़ी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि  मौजूद रहे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.