October 5, 2026

मुख्यमंत्री श्री धामी ने वीर चन्द्र सिंह “गढ़वाली” जी को उनकी जयंती पर नमन किया।

देहरादून 25 दिसंबर 2022,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीर चन्द्र सिंह “गढ़वाली” जी को उनकी जयंती पर शत्-शत् नमन किया है। उन्होंने कहा कि, पेशावर कांड के महानायक वीर चन्द्र सिंह “गढ़वाली” ने देश की आजादी के लिये आन्दोलनरत निहत्थी जनता पर गोली चलाने के आदेश को न मानकर महान देशभक्ति और साहस का परिचय दिया था।

श्री धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री “भारत रत्न” श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया है। उन्होंने कहा कि श्री वाजपेयी जी कुशल प्रशासक, राजनीतिज्ञ एवं लोकप्रिय जननेता थे, जिन्हें समाज के सभी वर्गों के लोग प्यार और आदर करते थे। अटल जी उत्तराखण्ड राज्य के प्रणेता हैं, उन्होंने न केवल उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण किया बल्कि इसके विकास के लिए आधार भी तैयार किया।

 

क्रिसमस त्योहार पर श्री धामी ने कहा कि “क्रिसमस का पर्व हमें सेवा, त्याग, प्रेम और करुणा जैसे आदर्शों का अनुसरण करने का संदेश देता है। यह भाईचारे की भावना और खुशियों को बांटने का उत्सव भी है। उत्तराखण्ड में सभी पर्वों को मिलजुल कर मनाने की श्रेष्ठ परम्परा रही है।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.