June 24, 2026

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी और आइसलैंण्ड के उच्चायुक्त गुडनी ब्रैगसन में द्विपक्षीय व्यापार और सांस्कृतिक प्रचार, ग्रीन एनर्जी के संबंध में वार्ता हुई।

देहरादून 13 नवंबर 2021,

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी और आइसलैंण्ड के उच्चायुक्त गुडनी ब्रैगसन के बीच राज्य के विभिन्न मुद्दों पर वार्ता की गई है। वार्ता में दोनों द्विपक्षीय व्यापार और सांस्कृतिक प्रचार, शिक्षा, पर्यटन, फिशरीज, ग्रीन एनर्जी के रूप में भूतापीय ऊर्जा एवं अन्य संभावनाओं पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड में पर्यटन एवं तीर्थाटन के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं। इस दिशा में राज्य सरकार का विशेष फोकस है।

शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखण्ड अग्रणी राज्यों में शामिल है। अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे है। राज्य में स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए ‘‘एक जनपद दो उत्पाद’’ योजना चलाई जा रही है। आइसलैंण्ड के उच्चायुक्त गुडनी ब्रैगसन ने पर्यटन, शिक्षा, स्वरोजगार, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों की सरहाना की।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री श्री अरविन्द पाण्डेय, इंडो आइसलैंडिक बिजनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री प्रसून दीवान, डिप्टी चीफ मिशन सिगथोर, श्रीमती दीप्ति रावत, सचिव श्री अमित नेगी, श्री दिलीप जावलकर, एमडी सिडकुल श्री रोहित मीणा आदि उपस्थित थे।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.