June 23, 2026

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ और दिन उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहेगा।

देहरादून 17 दिसंबर 2022,

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ और दिन उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है। मैदानों में बढ़ती ठंड से उत्तराखंड में सुबह-शाम ज्यादा ठंड पड़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक उधमसिंह नगर समेत हरिद्वार और आसपास के मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर को लेकर चेतावनी दी गई है। वहीं उत्तराखंड में हलका कोहरा लग सकता है।

उत्तराखंड में आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड और बढ़ सकती है। पहाड़ों में पाला तो मैदान के ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह एवं शाम को कोहरा लग सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड के उधमसिंह नगर एवं हरिद्वार में कोहरा छाने के अलावा कहीं-कहीं शीतलहर की संभावना जताई है। उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं पाला पड़ने की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है। देहरादून का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सा 07 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.