June 24, 2026

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा “एम्पॉवर हर पहल” का आयोजन।

देहरादून 10 मार्च 2023,

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा, नारी शक्ति को सम्मानित करते हुए, अपने महिला ग्राहकों और कर्मचारियों के लिए “एम्पॉवर हर पहल” के तहत विशेष कार्यक्रमों की एक शृंखला का आयोजन किया गया है। बैंक में कार्यरत महिला कर्मचारियों की इस आयोजन में उल्लेखनीय भागीदारी देखी गई ।

बैंक ने योग के महत्व पर ध्यान केंद्रित करते हुए, “महिलाओं के लिए योग दिवस” का आयोजन कर उत्सव का शुभारंभ किया । इसके बाद “अभ्यास और आत्म चिंतन की शक्ति” पर एक अंतर्दृष्टिपूर्ण वेबिनार का आयोजन किया गया, जिसमें बैंक के समस्त कर्मचारियों ने भाग लिया। महिला समूहों में वित्तीय और कम्प्यूटर साक्षरता को बढ़ाने के लिए, यूनियन बैंक ने “महिला स्वयं सहायता समूहों” और छात्राओं के लिए आधारिका समाज विकास संस्था, मुंबई में एक कम्प्यूटर केंद्र भी स्थापित किया। कम्प्यूटर केंद्र इन महिलाओं को तकनीक की समझ रखने में सक्षम करेगा और उनकी आजीविका में सहायक साबित होगा।

“महिला स्वयं सहायता समूहों” को मदद के तौर पर केंद्रीय कार्यालय में एक मेले का आयोजन किया गया जहां इन एसएचजी द्वारा विभिन्न प्रकार की वस्तुओं के स्टॉल लगाए गए। मेले में खाने-पीने के स्टॉल और खेलों के साथ मस्ती भरा माहौल था और इसमें सभी कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों ने भाग लिया। बैंक द्वारा वॉकथान का भी आयोजन किया गया। जिसमें पावर-पैक वॉकथान स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया । महिला दिवस पर एक मनोरम गीत “सादर नमन है नारी” के अनावरण के साथ उत्सव का समापन हुआ। इसके बाद द ट्राईडेंट, मुंबई में आयोजित कॉर्पोरेट कार्यक्रम में महिला कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.