August 17, 2026

वन दरोगा भर्ती घोटाले में संलिप्त दो लोगों को हिरासत में।

देहरादून 06 अगस्त 2022,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखंड में ऑनलाइन वन दरोगा भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े की जांच के निर्देश के तुरंत बाद एसटीएफ ने जांच शुरू कर दी है। वन दरोगा भर्ती परीक्षा की प्राथमिक जांच में धांधली की पुष्टि होने पर एसटीएफ ने मुकदमा दर्ज किया है। पिछले साल 16 से 25 सितंबर के बीच 18 पालियों में वन दरोगा के कुल 316 रिक्त पदों के लिए परीक्षा आयोजित हुई थी।

प्राथमिक जांच में परीक्षा एजेंसी ‘मैसर्स एनएसईआईटी’ की संलिप्तता के साक्ष्य भी सामने आए हैं, इसके अलावा कुछ अन्य निजी संस्थाए भी जांच के दायरे में हैं। इस ऑनलाइन परीक्षा के घोटाले में हरिद्वार , पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के लोगों के शामिल होने के संकेत मिले हैं। एसटीएफ ने वन दरोगा भर्ती घोटाले में संलिप्त दो लोगों को हिरासत में लिया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भर्ती परीक्षा में जांच कराने के संबंध में मिले निर्देश के बाद प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने एसटीएफ को इसकी जिम्मेदारी सौंपी थी। एसटीएफ ने देहरादून के साइबर थाने में आईपीसी की धारा 420 और 120 बी, 66 सूचना प्रौद्योगिकी कानून और उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा नकल निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार को ‘कतई बर्दाश्त नहीं करने’ की नीति से कोई समझौता न करने की बात दोहराते हुए कहा कि भर्ती प्रक्रिया में कोई भी अनियमितता पाए जाने पर इनमें संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश के ईमानदार और परिश्रमी युवाओं के साथ हमारी सरकार अन्याय नहीं होने देगी।

 

 

 

 

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.