June 24, 2026

वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने ” दून योग महोत्सव 2022″ के आखिरी दिन समापन कार्यक्रम में प्रतियोगिता के उत्तीर्ण योग अभ्यर्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

देहरादून 17 अप्रैल 2022,

उत्तराखंड: बीएस नेगी महिला पॉलिटेक्निक ओएनजीसी देहरादून में ,मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने ” दून योग महोत्सव 2022″ के आखिरी दिन समापन कार्यक्रम में प्रतियोगिता के उत्तीर्ण योग अभ्यर्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

काबिना मंत्री अग्रवाल ने कहा कि प्राचीन भारतीय पद्धति योग आज पूरे विश्व में पहचान बना चुकी है। 21 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरा विश्व अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मना रहा है। उत्तराखंड के लिए यह सौभाग्य की बात है कि ऋषिकेश जहां से वह विधायक भी हैं क्योंकि अंतरराष्ट्रीय राजधानी के रूप में जाना जाता है। योग के जनक हम यूं ही नहीं बने इसके लिए योग साधकों का लंबा संघर्ष और अनवरत योग यात्रा का परिणाम है।

उन्होंने ने योग को हर घर में हर व्यक्ति को अपनाने पर जोर दिया और कहा कि इससे हम ना सिर्फ शारीरिक रूप से स्वस्थ होते हैं बल्कि मानसिक रूप से भी हमें मजबूती मिलती है। इससे शरीर में उपजी बीमारियों का अंत भी होता है जिससे हमें उम्र को बढ़ाने में भी मदद मिलती है। उन्होंने दून योगपीठ देहरादून और एवरेस्ट योग इंस्टिट्यूट लुधियाना को इस सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं भी दी।

इसअवसर पर मुख्य अतिथि अग्रवाल जी ने उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश से प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी योग अभ्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। जबकि आयु वर्ग 6-10, 11-15, 16-20, 21-25 के प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले योग अभ्यार्थियों को प्रमाण पत्र, पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर स्वामी चिदानंद जी ने मुख्य अतिथि अग्रवाल जी के सम्मुख विभिन्न योग क्रियायों की प्रस्तुति दी। वही षटकर्म (धोती क्रिया) का भी प्रदर्शन किया गया।

इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक व योगाचार्य विपिन जोशी, निदेशक महिला पॉलिटेक्निक हर्ष मणि व्यास, उप प्रधानाचार्य ओएनजीसी अनुपमा उनियाल, प्रशासनिक अधिकारी रश्मि बत्रा, स्वामी विनायक शर्मा, हरीशंकर जोशी, विजय जुयाल, आर पी तिवारी आदि योगाचार्य, योग अभ्यर्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन सुरेंद्र रयाल ने किया।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.