October 5, 2026

विनिवेश और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के निजीकरण के कारण लाखों लोग नौकरी गंवा रहे हैं: राहुल गांधी।

देहरादून 17 सितंबर 2022,

कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश में बेरोजगारी दर में वृद्धि को लेकर भाजपा एवं आरएसएस पर हमलावर होते हुए कहा कि, केंद्र की सरकार की रुचि बस देश के कुछ उद्योगपतियों की रक्षा करने में है। भारत जोड़ो यात्रा के नौवें दिन एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि दुनिया का दूसरा सबसे धनी व्यक्ति इस देश के एक नेता का घनिष्ठ है। उन्होंने कहा, ”मैं आपसे एक सरल प्रश्न पूछता हूं। यदि भारत में इस दुनिया का दूसरा सबसे धनी व्यक्ति है तो हमारे यहां बेरोजगारी की ऊंची दरों में एक क्यों है? ….. लाखों भारतीय बेरोजगार है, उसका कारण यह है कि सरकार की रुचि बस कुछ उद्योगपतियों को बचाने में है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि विनिवेश और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के निजीकरण के कारण लाखों लोग नौकरी गंवा रहे हैं।गांधी ने कहा, ” कौन लोग सार्वजनिक क्षेत्र के इन उपक्रमों को ले रहे हैं? वे देश के उन्हीं पांच या छह उद्योगपतियों के पास जा रहे हैं जो (उद्योगपति) इस सरकार से फायदा उठा रहे हैं। इस मौके पर यात्रा में राहुल गांधी के साथ हजारों लोग थे। कांग्रेस का 3,570 किलोमीटर लंबा पैदल मार्च 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुआ था और जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगा।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.