June 24, 2026

शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद द्वारा पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रवीन्द्र जुगरान को किया गया सम्मानित।

देहरादून 21 नवंबर,2021,

देहरादून: शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद द्वारा पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व राज्य मन्त्री रवीन्द्र जुगरान को सम्मानित किया गया। बी के प्रसाद द्वारा संचालन किया गया जबकि सभी अतिथियों को अर्जुन यादव व गौरव खंडूड़ी द्वारा गुलदस्ता व स्मृति चिन्ह भेंट किये।

परिषद के अध्यक्ष अर्जुन यादव व सचिव गौरव खंडूड़ी ने सभा समारोह में अवगत कराया कि सरकार ने जिस प्रकार षडयंत्र के तहत 18 महाविद्यालयों को हेमवती नंदन बहुगुणा केन्द्रीय विश्वविधालय से हटाकर श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय से संबद्ध किया जाने का निर्णय लिया था परन्तु हमारे वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रवीन्द्र जुगरान द्वारा छात्रों के हितों को लेकर सरकार शासन से लेकर न्यायालय तक संघर्ष किया । परिणाम स्वरूप अब सभी महाविद्यालय पूर्व की भांति हेमवती नन्दन बहुगुणा केन्द्रीय विश्वविद्यालय से ही संबद्ध रहेंगे।

राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष व डी बी एस महाविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व पूर्व पार्षद वीरेन्द्र रावत (बीरी) ने कहा कि रवीन्द्र जुगरान ने छात्र जीवन से लेकर राज्य आन्दोलन तक हमेशा हमें उनके नेतृत्व में चलने का मौका मिला।

सम्मान समारोह में बीo केo प्रसाद , जगमोहन सिंह नेगी, वीरेन्द्र रावत, अध्यक्ष अर्जुन यादव व सचिव गौरव खंडूड़ी, विनय कुमार, बीo एसo पंवार ,संरक्षक राजन जी यशवीर सिंह, सर्वेश कुमार , राम सिंह , कोषाध्यक्ष जगदीश , बीo केo शुक्ला आशीष बिष्ट , प्रदीप कुकरेती, विनय कुखशाल, विकास कुमार, योगेश कुमार, चेतन शर्मा के साथ ही स्टाफ व छात्र मौजूद थे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.