November 3, 2025

सतपाल महाराज ने जनता का आभार व्यक्त किया।

देहरादून 15 फरवरी 2022,

उत्तराखंड: प्रदेश में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न होने पर कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सतपाल महाराज ने दिन-रात चुनाव प्रचार में लगे भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है। क्षेत्र के मतदाताओं से मिले अपार स्नेह, प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सतपाल महाराज        मंगलवार को प्रातः सेडियाखाल स्थित अपने घर से निकलकर जगह-जगह कार्यकर्ताओं से भेंट करते हुए सतपुली पहुँचे।

श्री महाराज ने अपने क्षेत्र के सभी मतदाताओं के सहयोग एवं आर्शीवाद के लिए उनका आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होने सतपुली पहुँचकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से मतदान के पश्चात क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर भाजपा को मिले संभावित बोटों के विषय में जानकारी हासिल की।

उन्होने शान्ति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हुए चुनावों के लिए चुनाव प्रचार में दिन रात लगे भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं चुनाव ड्यूटी में लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का भी धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

 

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.