June 24, 2026

सुखविंद सिंह सुक्खू बने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री:राज्यपाल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

देहरादून 11 दिसंबर 2022,

कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। शिमला के रिज मैदान में हिमाचल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।मुकेश अग्निहोत्री उप-मुख्यमंत्री बनाए गए हैं। इस दौरान कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सुक्खू को विधायक दल का नेता चुना गया। हिमाचल विधानसभा की कुल 68 सीटों में से कांग्रेस के 40 विधायक हैं। विधायक मीटिंग के बाद प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने बताया कि विधायकों की राय के आधार पर हाईकमान ने फैसला किया है कि सुक्खू मुख्यमंत्री और अग्निहोत्री उप मुख्यमंत्री होंगे। अग्निहोत्री पिछली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष थे। प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और कुछ अन्य नेताओं ने मुख्यमंत्री पद की दावेदारी की थी।

 

 

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.