June 25, 2026

सैन्य धाम (शौर्य स्थल) का स्वरूप भव्य एवं दिव्य हो:मुख्यमंत्री श्री धामी।

देहरादून 18 अप्रैल 2023,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सैन्य धाम (शौर्य स्थल) निर्माण की उच्च स्तरीय बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा क‍ि सैन्य धाम का स्वरूप भव्य एवं दिव्य हो, इसके लिए अन्य राज्यों के सैन्य धामों से जुड़े कार्यों का समावेश भी इस धाम में किया जाए।

श्री धामी ने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सैन्यधाम में उत्तराखण्ड की झलक दिखे। सैन्यधाम के आसपास केदारखण्ड एवं मानसखण्ड की थीम पर आधारित गतिविधियों पर भी ध्यान दिया जाए।

बैठक में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधू, जी.ओ.सी उत्तराखण्ड सब-एरिया मेजर जनरल संजीव खत्री, मेजर जनरल सम्मी सभरवाल (से.नि) सचिव सैनिक कल्याण दीपेन्द्र चौधरी, एस.एन. पाण्डेय, जिलाधिकारी देहरादून सोनिका उपस्थित रहे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.