October 31, 2025

हेमंत बिस्वा के बयान पर कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

देहरादून 12फरवरी 2022,

उत्तराखंड में भारतीयत जनता पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार के दौरान असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर राजनीतिक बयान के बजाय व्यक्तिगत बयान दे दिया है। उन्होंने बयान में कहा कि ‘क्या हमने कभी आपसे प्रूफ मांगा है कि आप राजीव गांधी के बेटे हैं या नहीं?

असम के मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ‘राहुल गांधी ने सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगा। जनरल बिपिन रावत के नेतृत्व में भारत ने पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक किया था। राहुल गांधी ने इसका भी प्रूफ मांग लिया। क्या हमने कभी सबूत मांगा कि आप राजीव गांधी के बेटे हैं या नहीं ? अगर आर्मी ने बोल दिया कि सर्जिकल स्ट्राइक किया है तो आर्मी से आपको सबूत मांगने का क्या अधिकार है? आपको बिपिन रावत पर भरोसा नहीं है।’

असम के मुख्यमंत्री ने जनसभा में कहा कि अमेरिका और रूस के साथ भारत ने भी वैक्सीन बनाई लेकिन कांग्रेस ने वैक्सीन बनाने का भी प्रूफ मांगा। अगर भारत कुछ बनाता है तो आपको प्रूफ चाहिए लेकिन पाकिस्तान या चीन बनाए तो आप चुप रहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं।

मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा के बयान पर कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हार को सामने देख असम के मुख्यमंत्री ने मानसिक संतुलन खो दिया है। उन्होंने राजनीतिक दिवालियेपन की सारी हदें पार कर दी हैं। मोदी जी की निष्ठा प्राप्त करने के लिए अपनी पुरानी पार्टी को गाली देना जरूरी है। ये हेमंत सरमा के छिछोरेपन और घटिया सोच का सूचक है

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.