June 24, 2026

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया गया।

देहरादून 10 दिसंबर 2022,

देश विदेश में 10 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया जा रहा है। 1948 में संयुक्त राष्ट्र सामान्य महासभा ने मानव अधिकारों को अपनाने की घोषणा की थी, लेकिन आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा साल 1950 में की गई। मानवाधिकार दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और भेदभाव को रोकना है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व मानवाधिकार दिवस पर संदेश देते हुए कहा कि,”हमारे संविधान में नागरिकों को जीवन की सुरक्षा के साथ ही समानता व अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार प्रदान किया गया है। हमें मानवाधिकारों के प्रति जागरूक होकर अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक सम्पादन करना चाहिए।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.