June 25, 2026

उत्तर प्रदेश की सरकार अयोध्या में 12 लाख दीपक प्रज्वलित कर ‘दीपोत्सव’ मनायेंगी।

देहरादून 03 नवंबर 2021,

अयोध्या: उत्तर प्रदेश की सरकार अयोध्या में 12 लाख दीपक प्रज्वलित कर ‘दीपोत्सव’ मनायेंगी । नौ लाख सरयू नदी के तट पर राम की पैड़ी में जलाए जाएंगे, 3 लाख दीपक अयोध्या के मठ मंदिरों में जलाए जाएंगे। सभी दीपक शाम 6 बजे से प्रज्वलित होंगे । 12 लाख दीये के साथ ही योगी सरकार अयोध्या में दीये जलाने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ देगी। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद भी शामिल होंगे। इस दौरान सीएम योगी सरयू आरती भी करेंगे।

द सरकार के सूत्रों के अनुसार, सोमवार से शुरू हो कर पांच दिनों तक चलने वाले समारोह के दौरान रामलीलाओं का मंचन, थ्री डी होलोग्राफिक प्रदर्शन, लेजर शो और आतिशबाजी भी होगी।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.