April 18, 2026

ऑपरेशन प्रहार: फर्जी बिजली अधिकारी बनकर ठगी करने वाला आरोपी झारखंड से गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। थाना लमबगांव पुलिस ने फर्जी बिजली अधिकारी बनकर लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि 19 फरवरी फरवरी 2026 में ग्राम हैरवाल निवासी महेश सिंह रावत ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ठग ने बिजली बिल जमा करने के नाम पर फर्जी लिंक भेजकर उनके बैंक खाते से 2,59,500 रुपये निकाल लिए थे। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ में जुट गई। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर शिवम कुमार साहू निवासी जमशेदपुर, झारखंड को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह एक संगठित गिरोह का सदस्य है, जो कमीशन देकर दूसरों के खातों का उपयोग ठगी की रकम खपाने में करते थे। वहीं पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर टिहरी ला रही है।

श्वेता चौबे, एसएसपी, टिहरी

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.