June 24, 2026

छात्रा वंशिका बंसल के हत्याभियुक्त कॉलेज के छात्र आदित्य तोमर को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

देहरादून 04 मार्च 2022,

उत्तराखंड: सहस्त्रधारा रोड स्थित सिद्धार्थ कालेज के डी-फार्मा प्रथम वर्ष की छात्रा वंशिका बंसल पुत्री अशोक बंसल निवासी कृष्णाननगर ज्वालापुर हरिद्वार के आरोपी आदित्य तोमर को देहरादून की पुलिस टीम ने शिवगंगा एनक्लेव के पास से गिरफ्तार कर लिया।

शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में डीआईजी जन्मेजय खंडूरी ने मीडिया को बताया कि छात्रा वंशिका बंसल के हत्याभियुक्त कॉलेज के छात्र आदित्य तोमर निवासी शामली उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पुलिस को बताया कि छात्रा ने 1 महीने पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली थी जिसमें आदित्य ने कमेंट किया था। कमेंट को लेकर वंशिका और आदित्य के बीच में विवाद हो गया था। आदित्य का कहना है कि सीनियर छात्रों ने वंशिका के पैर पकड़ कर उससे माफी मंगवाई थी। इस घटना से आक्रोशित होकर वह घटना वाले दिन तमंचा लेकर आया जहां उसकी वंशिका से कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर उसने छात्रा वंशिका बंसल को गोली मार दी।आरोपी को देहरादून न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया  है।

ज्ञातव्य है कि सहस्त्रधारा रोड देहरादून में गत तीन मार्च को दिनदहाड़े एक छात्रा वंशिका बंसल की आदित्य तोमर ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.