June 24, 2026

तुर्की में भूकंप 6.4 मेग्नीट्यूट तीव्रता का भूकंप।

देहरादून 21 फरवरी 2023,

तुर्की में भूकंप आने का सिलसिला जारी है, तुर्की एक बार फिर भूकंप से कांप उठा है। रिक्टर स्केल पर 6.4 मेग्नीट्यूट तीव्रता का भूकंप आने के बाद लोग दहशत में आकर अपने घरों से बाहर निकल आये। तुर्की का अंताक्य शहर भूकंप केंद्र बताया जा रहा है। भूकंप से कई बिल्डिंगों को नुकसान की खबर है। भूकंप का असर मिस्र और लेबनान में भी महसूस किये गए।

6 फरवरी को आए भूकंप नए तुर्की-सीरिया में भीषण तबाही मचाई थी। भूकंप से अब तक 46 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। दो लाख चौसठ हजार अपार्टमेंट हुए क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 7.8 उच्च तीव्रता वाले भूकंप से हजारों इमारतें धराशाई हो गई और लाखों लोग उसमें फंस गए थे। बचाव अभियान तेजी से चलाने के बावजूद बड़े स्तर पर लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.