June 24, 2026

पंडित दीन दयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर याद किया गया।

देहरादून 25 सितंबर 2022, पंडित दीन दयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर याद किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि, मैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनका अंत्योदय और गरीबों की सेवा करने पर जोर, हमें निरंतर प्रेरणा देता है। उन्हें एक असाधारण विचारक और बुद्धिजीवी के रूप में भी याद किया जाता है।


   उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नगला तराई में अपने निजी आवास पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी जी की जयंती पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा की एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के विचार, आदर्श समाज की संकल्पना को साकार करते हैं।

“पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की अंत्योदय की विचारधारा के माध्यम से समग्र राष्ट्र ही नहीं, समग्र विश्व का विकास हो सकता है। राज्य सरकार उनके आदर्शों पर चलते हुए विकास का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.