August 18, 2026

भारतीय रिजर्व बैंक नीतिगत दरों में वृद्धि की रफ्तार को धीमा कर सकता है:एशियाई विकास बैंक ।

देहरादून 25 सितंबर 2022,

नई दिल्ली: एशियाई विकास बैंक (एडीबी) की ताजा रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है कि भारतीय रिजर्व बैंक नीतिगत दरों में वृद्धि की रफ्तार को धीमा कर सकता है।मुद्रास्फीति पर नियंत्रण के लिए रिजर्व बैंक ने करीब चार माह में नीतिगत दर रेपो में अब तक 1.40 प्रतिशत की वृद्धि की है।

बहुपक्षीय वित्तपोषण एजेंसी एडीबी ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की मुद्रास्फीति के अनुमान को बढ़ाकर 6.7 प्रतिशत कर दिया है। पहले उसने इसके 5.8 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था। एडीबी ने अगले वित्त वर्ष के लिए भी मुद्रास्फीति के अनुमान को पांच से बढ़ाकर 5.8 प्रतिशत कर दिया है।

एडीबी ने अपनी प्रमुख एशियाई विकास परिदृश्य (एडीओ)-2022 रिपोर्ट में कहा है कि मुद्रास्फीति इस साल और अगले वर्ष भी ऊंचे स्तर पर बनी रहेगी।

चालू वित्त वर्ष में मुद्रास्फीति 6.7 प्रतिशत रहेगी, जबकि अगले वित्त वर्ष में यह घटकर 5.8 प्रतिशत पर आ जाएगी। फिर भी यह रिजर्व बैंक के संतोषजनक स्तर से कुछ कम है। सरकार ने रिजर्व बैंक को मुद्रास्फीति को चार प्रतिशत (दो प्रतिशत ऊपर या नीचे) के दायरे में रखने का लक्ष्य दिया है। ये दोनों अनुमान एशियाई विकास बैंकएडीओ-2022 के पूर्वानुमानों से अधिक हैं।

एशियाई विकास बैंक की रिपोर्ट में कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष में आपूर्ति का दबाव कम होगा, लेकिन मांग पक्ष के दबाव की वजह से मुद्रास्फीति के ऊपर जाने का जोखिम रहेगा।

 

 

 

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.