June 24, 2026

पर्यावरण दिवस ‘‘ के उपलक्ष्य पर न्यायालय परिसर, देहरादून में पौधारोपण किया गया।

देहरादून 06 जून 2022,

उत्तराखंड: ‘पर्यावरण दिवस ‘‘ के उपलक्ष्य पर न्यायालय परिसर, देहरादून में पौधारोपण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन नव पर्वतीय विकास संस्था रजि0, देहरादून और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,द्वारा

किया गया।

इस अवसर पर प्रभारी सचिव/मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून लक्ष्मण सिंह, ने अपने संबोधन में कहा कि जो भी पौधें लगाये जाएं उसकी अपने स्तर से समुचित देख-रेख भी करें ताकि वह फलें-फूलें एवं बडे़ होकर पर्यावरण को प्रदूषित होेनें से बचायें। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा अधिक से अधिक पौधें लगाये जाने के लिये लोगों को जागरूक किया गया।

इस अवसर पर नव पर्वतीय विकास संस्था रजि0, देहरादून के संरक्षक/संस्थापक विनोद कुमार , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून का स्टाफ , सचिव बार एसोसियेशन, देहरादून अनिल शर्मा और अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहें।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.