July 2, 2026

पाकिस्तान ने आगे कोई हरकत की तो फिर सर्जीकल स्ट्राइक होगा: गृह मंत्री अमित शाह।

देहरादून 14 अक्टूबर 2021,

पणजी,केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गोवा में कहा है कि आज गोवा में कहा कि राज्य को उसकी पहचान पूर्व सीएम स्व० मनोहर पर्रिकर ने दी। साथ ही उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक को याद करते हुए कहा कि ये पाकिस्तान को एक संदेश था कि उनको कैसे जवाब दिया जाएगा।

पाकिस्तान ने आगे भी कोई हरकत की तो फिर सर्जिकल स्ट्राइक की जाएगी। गुरुवार को गोवा पहुंचे अमित शाह ने नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी के शिलान्यास समारोह में अपने सम्बोधन में ये बातें कहीं।

शाह ने यहां कहा कि पुंछ में जब हमला हुआ तो पहली बार सर्जिकल स्ट्राइक कर भारत ने दुनिया को बता दिया कि भारत की सीमाओं के साथ छेड़-छाड़ करना इतना सरल नहीं। हमने पाक को मुंहतोड़ जवाब दिया और आगे भी जरूरत पड़ने पर ऐसा ही होगा। नरेंद्र मोदी और मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में पहली बार भारत ने अपनी सीमाओं की सुरक्षा और सम्मान साबित किया।

शाह ने गोवा के पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर को लेकर कहा कि पूरा देश मनोहर पर्रिकर को दो चीजों के लिए हमेशा याद करेगा। उन्होंने गोवा को उसकी पहचान दी और दूसरा उन्होंने तीनों सेनाओं को वन रैंक, वन पैंशन दिया। अमित शाह ने विश्वविद्यालय के गठन के बाद गोवा में इसका पहला कॉलेज शुरू होने और एनएफएसयू के पांच पाठ्यक्रम शुरू होने पर भी खुशी जताई।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.