June 24, 2026

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस जनों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित।

देहरादून 2 अक्टूबर 2021,

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सत्य अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर कांग्रेस जनों ने उनका स्मरण कर अपने प्रिय नेताओं को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। तत्पश्चात एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन भी उपस्थित थे।

गोष्टी में कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि जब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में  पूरा देश आजादी के लिए संघर्ष कर रहा था दूसरी तरफ ब्रिटिश सेना द्वारा उनका दमन किया जा रहा था। उनकी सूझबूझ से देश आजादी के मार्ग पर अग्रसर हुआ आज हमारा देश विकसित देशों का मुकाबला कर रहा है। आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं यह हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों की देन है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.