June 24, 2026

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर भारतीय वैज्ञानिकों का आभार व्यक्त किया।

देहरादून 11 मई 2022,

दिल्ली: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए वेज्ञानिकों का आभार व्यक्त किया है इस दौरान ऑपरेशन शक्ति का एक वीडियो शेयर किया है।

ट्विटर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि “आज, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर, हम अपने प्रतिभावान वैज्ञानिकों का और उनके प्रयासों का आभार व्यक्त करते हैं, जिनके आधार पर 1998 में सफल पोखरण परीक्षण संभव हुआ। हम अटल जी के अनुकरणीय नेतृत्व का गर्व से स्मरण करते हैं, जिन्होंने उत्कृष्ट राजनीतिक साहस और राज्य-मर्मज्ञता का परिचय दिया।

1998 में सफल पोखरण परमाणु परीक्षण के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने संबोधन में कहा था ‘आज भारत ने पोखरण में भूमिगत परीक्षण किया।’ अटलजी तत्कालीन रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस के साथ खुद परीक्षण स्थल पर गए थे। इस परीक्षण से भारत परमाणु शक्ति संपन्न देश बन गया था। उस समय अटलजी ने नारा दिया था- ‘जय जवान, जय किसान और जय विज्ञान।’ तबसे 11 मई का दिन हर साल ‘नेशनल टेक्नोलॉजी डे’ के रूप में मनाया जाता है।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.