June 23, 2026

फिल्म ‘रत्सासन’ के रीमेक की शूटिंग में मसूरी पहुंचे अक्षय कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर बनीं रकुल प्रीत के साथ आए नजर।

इन दिनों फिल्मी सुपर स्टार अक्षय कुमार साउथ फिल्म ‘रत्सासन’ के रीमेक की शूटिंग के लिए मसूरी पहुंचे हुए हैं। हिमाचल पुलिस इंस्पेक्टर की ड्रेस में अभिनेत्री रकुल प्रीत और साथ में ब्लैक-ग्रे कलर की जैकेट पहने अपने चिरपरित अंदाज में अभिनेता अक्षय कुमार ने मसूरी के सेंट जॉर्ज स्कूल में कुछ सीन करे। सीन में सेंट जॉर्ज स्कूल के गेट से दोनों बातचीत करते हुए बाहर निकलते हैं और गाड़ी में बैठते हैं। गेट पर पुलिस की ड्रेस में कुछ और लोग भी घूमते नजर आते हैं।

यह नजारा था मसूरी में मंगलवार को निर्माता वासु भगनानी और रंजीत तिवारी के निर्देशन बन रही साउथ फिल्म ‘रत्सासन’ के रीमेक की शूटिंग का। दरअसल, फिल्म रामसेतु की शूटिंग पूरी कर मंगलवार को बॉलीवुड सुपर स्टार अक्षय कुमार मसूरी पहुंचे थे। सीधे सेट पर पहुंचकर शूटिंग शुरू कर दी। रामसेतु की शूटिंग पूरी करने को लेकर उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट भी डाली थी। मसूरी में मंगलवार को पहले शूटिंग बार्लोगंज स्थित ओकग्रोव स्कूल में हुई। फिर सेंट जॉर्ज स्कूल के गेट पर फिल्म का एक दृश्य शूट किया गया। फिल्म की शूटिंग और अक्षय कुमार की झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई। पुलिस और फिल्म यूनिट के लोगों ने लोगों को वहां से हटाया।

देहरादून और धनोल्टी में भी होगी फिल्म की शूटिंग
देहरादून। फिल्म में स्थानीय कलाकार भी किरदार निभा रहे हैं। अक्षय कुमार का पहले सोमवार को मसूरी आने का कार्यक्रम निर्धारित था, लेकिन किसी कारणवश एक दिन विलंब होने के बााद वे मंगलवार को मसूरी पहुंचे। वहीं शूटिंग के दौरान ज्यादा भीड़ न हो इसलिए आने वाले दिनों में शूटिंग होने वाले क्षेत्रों के नाम भी उजागर नहीं किए जा रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग के लिए लगभग 200 लोग की यूनिट मसूरी के कसमंडा पैलेस, जेपी रेजीडेंसी मनोर, जेडब्ल्यू मैरिएट और द सेवाय में रुकी हुई है। वही आने वाले दिनों में फिल्म की शूटिंग देहरादून और धनोल्टी के विभिन्न क्षेत्रों में होगी।

हिमाचल पुलिस के किरदार में दिखे फिल्म सितारे
देहरादून। फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में भले ही हो रही हो, लेकिन फिल्म के सितारे हिमाचल पुलिस की ड्रेस पहने नजर आए। इससे आशंका जताई जा रही है कि फिल्म का स्लॉट हिमाचल बेस हो, लेकिन शूटिंग हिमाचल की ही भोगोलिक परिस्थितियों को मद्देनजर रखते हुए उत्तराखंड में की जा रही हो।

.

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.