June 25, 2026

मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के अन्तर्गत माँ वाराही धाम देवीधुरा को भी जोड़ा जाएगा: मुख्यमंत्री धामी।

देहरादून 12 अगस्त 2022,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत जिले के देवीधुरा स्थित माँ वाराही धाम में प्रसिद्ध बग्वाल मेले में प्रतिभाग किया। उन्होंने माँ वाराही मंदिर में पूजा कर राज्य की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि कुमाऊँ के प्राचीन मंदिरों को भव्य बनाने के लिये मानसखण्ड मंदिर माला मिशन की शुरूआत की गई है, इस मिशन के अन्तर्गत ही माँ वाराही धाम देवीधुरा को भी जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस एतिहासिक मेलें में शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए देवीधुरा में पुलिस चौकी के निर्माण कार्य कराए जाने की घोषणा भी की है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केदारनाथ मंदिर का भव्य एवं दिव्य निर्माण कार्य हुआ है व बदरीनाथ धाम का निर्माण कार्य भी तेजी से हो रहा है। ऑल वेदर रोड के निर्माण कार्य से पर्यटक एवं श्रद्धालुओं का सफर सुगम एवं सुरक्षित हुआ है।

इस अवसर पर सांसद अजय टमटा, अध्यक्ष वन विकास निगम उत्तराखण्ड कैलाश चन्द्र गहतोड़ी, विधायक लोहाघाट खुशाल सिंह अधिकारी, भीमताल राम सिंह कैड़ा सहित अन्य सम्मानित जन उपस्थित रहे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.