July 22, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को 26/11 हमले में शहीद अशोक चक्र विजेता स्वर्गीय गजेंद्र सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी।

देहरादून 28 नवंबर 2021,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को 26/11 हमले में शहीद अशोक चक्र विजेता स्वर्गीय गजेंद्र सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि पर देहरादून के नया गांव गणेशपुर स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कारगिल शहीद और सीमा पर शहादत देने वाले वीर जवानों के परिजनों और वीरांगनाओं को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों के परिजनों और वीरांगनाओं को सम्मानित करते हुए खुद को सम्मानित महसूस कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सैन्य बाहुल्य प्रदेश है। यहां की वीरता और शौर्य की चर्चा देश ही नहीं दुनिया में होती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सैनिकों का मनोबल बढ़ रहा है। जहां एक ओर केंद्र सरकार ने ने वन रैंक वन पेंशन देकर लाखों पूर्व सैनिकों बड़ी राहत पहुंचाई है।

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.