June 24, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणतंत्र दिवस परेड की सलामी ली।

देहरादून 26 जनवरी 2023,

दिल्ली: देश ने आज 74 वां गणतंत्र दिवस मनाया, दिल्ली के कर्तव्यपथ पर 74वें गणतंत्र दिवस की परेड आयोजित हुई। गणतंत्र दिवस की परेड को लगभग 60 हजार लोगों ने देखा। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

राष्ट्रपति ने गणतंत्र दिवस परेड की सलामी ली। राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू ने पहली बार गणतंत्र दिवस परेड की सलामी ली। मिस्र की सेना ने दिल्ली के कर्तव्य पथ पर परेड किया। मिस्र सेना की परेड का नेतृत्व कर्नल महमूद मोहम्मद अब्देल ने किया है।

गणतंत्र दिवस की परेड में पहली बार दिल्ली पुलिस का महिला पाइप बैंड ने हिस्सा लिया है। असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर और आईपीएस अधिकारी श्वेता के सुगथन ने इस साल परेड में दिल्ली पुलिस के दल का नेतृत्व किया।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.