Recent Posts

August 16, 2026

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद की कार्यवाही का लाइव प्रसारण देखने हेतु मोबाइल ऐप लांच किया।

देहरादून 22 दिसंबर 2021,

दिल्ली: मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने एक मोबाइल ऐप शुरू किए जाने की घोषणा की है। इस ऐप के जरिए लोग संसद के कार्यवाही को अपने मोबाइल पर लाइव टेलिकास्ट देख सकते हैं। ऐप के लांचिग के मौके पर लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला ने सदस्यों से कहा कि आपको शुलभ उपयोग के लिए मोबाइल ऐप तैयार किया गया है, इस ऐप के जरिए आप मोबाइल फोन या टैबलेट से संसद की कार्यवाही का लाइव प्रसारण और महत्वपूर्ण संसदीय दस्तोवेज देख सकेंगे।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस ऐप के बार में बताते हुए कहा कि इस ऐप के माध्यम से संसदीय कार्यों स संबंधित सामग्रियों, विशेष रूप से आज के पत्र, कार्यवाही का सीधा प्रसारण, सवाल-जवाब, चर्चा, बुलेटिन भाग एक और बुलेटिन भाग दो, समितियों के कामकाज आदि को देखा जा सकता है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस ऐप को बहुत उपयोगी बताते हुए सभी सदस्यों को इसे डाउनलोड करने को कहा ताकि वह अपने संसदीय क्षेत्र की जनता को बता सकें की संसद में किस तरह का कामकाज चल रहा है।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.