Recent Posts

August 16, 2026

देहरादून 21 दिसंबर 2021,
देहरादून: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के 111 स्थापना दिवस पर सेंट्रल बैंक की सभी शाखाओं से जुड़े पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रभात फेरी निकाली। इसके बाद कर्मचारियों व पदाधिकारियो ने रक्तदान कर बैंक के प्रति जागरूकता का संचार किया।
सुबह आठ बजे बैंक के सभी पदाधिकारी एस्टलेहाल पर एकत्रित हुए जहाँ मुख्य अतिथि एवं क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण पाठक ने सभी कर्मचारियों को सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर बधाई दी और ध्वज फहराते हुए प्रभात फेरी को रवाना किया। सभी कर्मचारियों ने रक्तदान कर अपने दायित्वों का निर्वहन किया।

सेंट्रल बैंक से जुड़ी सभी शाखाओं के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रभात फेरी में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप चतुर्वेदी,मुख्य शाखा प्रबन्धक जगमोहन चोपड़ा, विमल कुमार,डीएवी कॉलेज शाखा प्रबंधक कुसुम चमोली,सहायक प्रबन्धक अनामिका,उमेश चंद, सौरभ रावत आदि स्टाफ शामिल

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.