March 5, 2026

शीतलहर के दृष्टिगत जिलाधिकारी सोनिका ने जरूरत मंद लोगों को गर्म कपड़ा, कंबल इत्यादि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

देहरादून 29 दिसंबर 2022,

प्रदेश में बढ़ते शीतलहर के दृष्टिगत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड में निर्धन असहाय एवं जरूरत मंद लोगों को गर्म कपड़ा, कंबल इत्यादि वितरण कराने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में देहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने जनपद के समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में असहाय एवं जरूरत मंद लोगों को गर्म कपड़ा, कंबल इत्यादि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं यह भी निर्देशित किया कि चौराहों, सार्वजनिक एवं प्रमुख स्थानों पर अलाव की समुचित व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे, ताकि ठंड से लोगों को राहत मिल सकें। साथ ही सभी उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार को अपने-अपने क्षेत्रों में कड़ी निगरानी बनाये रखने के निर्देश दिये। कहां की लोगों को ठंड/ शीतलहर से बचाव के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो, इस कार्य को गंभीरता से लेना सुनिश्चित करेंगे।

साथ ही जिलाधिकारी ने लोगों से कहा कि कोई भी व्यक्ति रात्रि में बाहर न रहे। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया, कि कोई व्यक्ति सड़क अथवा खुली स्थान पर है तो उनको रैन बसेरों में ठहराया जाए।

जिलाधिकारी की पहल पर जिला प्रशासन द्वारा जरूरतमंद एवं निर्धन व्यक्तियों हेतु कपड़े एकत्रित किए जा रहें है। उन्होंने लोगों से अपील किया है कि जिनके पास अतिरिक्त गर्म कपड़े हैं तथा उनका उपयोग नहीं कर रहे है वह स्मार्ट सिटी की बस में रखे बाॅक्स में कपड़े भेंट कर सकते हैं, यदि कोई टोल फ्री न0 पर 18001802525 पर काल कराता है, तो टीम घर पंहुचकर कपड़े एकत्रित करगी तथा कलैक्शन सेन्टर से जरूरतमंदो को कपड़े वितरित किए जां रहें है। इसके अतिरिक्त वात्सल्य डे केयर सेन्टर वीरांगना तीलू रौतेली, कामकाजी महिला छात्रावास इ0सी0 रोड, सर्वे चौक पर भी कपडे़ भेंट किए जा सकते हैं।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.