June 24, 2026

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी की।

देहरादून 29 अक्टूबर दिसम्बर 2022,

खेल महाकुंभ-2022 के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित की जाने वाली खेल प्रतियोगिताओं में भोजन के लिए दी जाने वाली धनराशि ₹150 से बढ़ाकर ₹225 की जायेगी। न्याय पंचायत, विकासखंड, जनपद और राज्य स्तर पर भी खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस खेल महाकुंभ-2022 का उद्देश्य खिलाड़ियों को आगामी 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए भी तैयार करना है। 38वें राष्ट्रीय खेल की मेजबानी उत्तराखण्ड करेगा। जिससे राज्य के युवाओं को अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका मिलेगा।

इस अवसर पर ब्लॉक रायपुर श्रीमती ममता देवी, खेल निदेशक श्री जितेन्द्र सोनकर, अपर निदेशक श्री राकेश चन्द्र डिमरी, खेल विभाग के अन्य अधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थित थे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.